6 वर्षीय मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, गांव के ही दो नाबालिगों ने दिया घटना को अंजाम..

शेयर करें...

कोरबा// उरगा थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ दो नाबालिकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खेल रही थी इस बीच दो नाबालिग जो उस गांव के ही रहने वाले है, उन्होंने बहला फुसलाकर बच्ची को सुने मकान में ले गए और दोनो नाबालिक ने बच्ची के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना की जनकारी बच्ची ने रोते हुए परिजनों को दी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उरगा थाने में जाकर घटना की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई। पुलिस दोनों नाबालिकों को पकड़ कर थाने ले आई। दोनो नाबालिकों की उम्र 13 वर्ष और 15 वर्ष है। वहीं मामले में दोनो के खिलाफ मामला पंजीबद्व कर विवेचन की जा रही है।

Scroll to Top