53 लाख का गबन मामला : पुलिस की गिरफ्त में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष..

शेयर करें...


बिलासपुर/ शासकीय राशि के गबन के आरोपी नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार उपाध्याय को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक आरबी अंजनकर ने 31 मई 2009 को चकरभाठा थाने में नगर पंचायत बोदरी के तत्कालीन अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय सहित चेतनदास, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र कुमार, मिथलेश और अरुण के खिलाफ शासकीय राशि के गबन की एफ आई आर दर्ज कराई थी। गबन करीब 53 लाख रुपए का था।

Join WhatsApp Group Click Here

इस मामले के बाकी 5 आरोपी लंबी फरारी के बाद 2 साल पहले गिरफ्तार कर लिए गए थे, जबकि पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय फरार ही चल रहा था। गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश के लिए हाल ही में पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने थानेदारों को निर्देश दिया था। इसके बाद उपाध्याय की तलाश की गई और उसे गिरफ्त में लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज है। उपाध्याय को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Scroll to Top