शेयर करें...
रायगढ़// इस बुधवार को एक और दिवाली मनाई गई। देशभर में लोगों ने अपने घरों के सामने दिए जलाकर अपनी खुशी प्रकट की। 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी के स्वागत में जिस तरह घरों के बाहर दिये जलाकर अयोध्या वासियों ने दीपावली की शुरुआत की थी उसी तरह भारत के इतिहास में 5 अगस्त की तिथि भी जुड़ चुकी है।
जब 500 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम लला को उनका मूल स्थान हासिल हुआ है और उनके भव्य मंदिर का शिलान्यास किया गया। इससे दुनिया भर में खुशी कक माहौल है और देश की जनता ने एक बार फिर दर्शाया कि उनके आदर्श राजाराम है और देश क्या सोच रखता है।

रायगढ़ जिले में भी इसे लेकर भारी उत्साह नजर आया। दिनभर इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे शहरवासियों ने शाम होते ही घरों के बाहर दिए रोशन किये। ऐसा ही दृश्य जिले के नगर पंचायत सरिया के वार्ड क्रमांक 3 स्थित राम मंदिर परिसर में देखने को मिला। जहां वार्ड में स्थित मंदिर सहित नगर के सभी घरों के सामने दीवाली जैसा ही दीपक जलाएं गए। कही पटाखों की झाड़ियां तो कही रंगोली बनाकर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का हृदय से स्वागत किया गया और लोगों ने इसे एक और दीपावली का नाम दिया। वहीं प्रसाद का भी वितरण किया गया।