3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सामूहिक रूप से 14 लाख का था इनाम…

शेयर करें...

दंतेवाड़ा// छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया। उनके सिर पर 14 लाख रुपये का सामूहिक इनाम घोषित था। इन्होंने पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत आत्म समर्पण किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राजू उर्फ रोशा ताती (24), जीरा आलमी (42) और कुम्मा बरसे (35) है। तीनों नक्सलियों के विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी रहे हैं। इनमें ताती पर 8 लाख, जीरा अलामी के ऊपर 5 लाख तो कुम्मा बरसे पर 1 लाख रुपए का इनाम है। इनमें ताती सुकमा में 2014 व 2017 में अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में शामिल था। इन दोनों घटनाओं में 39 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। वहीं आलमी और बरसे भी कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

आपको बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत जिले में अब तक 403 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुका है, जिनमे से 107 के ऊपर इनाम घोषित था।

Scroll to Top