सारंगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल धान जप्त, अवैध परिवहन और भण्डारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और मंडी के अधिकारियों द्वारा जिले में धान की अवैध खरीदी – बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है। इस वर्ष 03 दिसम्बर तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 76.75 लाख रूपये का कुल 2476 क्विंटल धान जप्त किया गया है और यह कार्यवाही निरंतर जारी है।

Join WhatsApp Group Click Here

राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारियों द्वारा किये जा रहे अवैध धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।

दर्राभाटा में 80 बोरा धान जब्त

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में मंडी के संयुक टीम निरीक्षक जे पी नंदे, नंदकिशोर सोनी एवं अंजलि पाटले के द्वारा नीरज अग्रवाल दर्राभाटा के व्यापारिक प्रतिष्ठान में 80 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जिसे मंडी अधिनियम के धारा के तहत जाप्ति कार्यवाही की गई।

Scroll to Top