23 जनवरी को आयोजित होगी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, कोरोना संक्रमित भी दे सकेंगे परीक्षा, 16 जिलो में बनाये गए केंद्र..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश में 200 पदों पर महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की भर्ती होनी है। जिसकी परीक्षा 23 जनवरी को होनी है। यह परीक्षा ऑफलाइन होनी है। परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण और न बढ़े इसको ध्यान में रखते हुए। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। इसके लिए 16 जिलों के मुख्यालय में कुल 941 केंद्र बनाए गए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

व्यापमं ने बताया कि कोविड संक्रमित अभ्यर्थी भी कोविड सेंटर में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या जिला समन्वयक को सूचना देनी होगी। उस सूचना के आधार पर संक्रमित अभ्यर्थी के लिए अलग से परीक्षा कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।

Scroll to Top