धान खरीदी केंद्र में भारी लापरवाही, किसानों से लिया जा रहा 2 से 3 किलो एक्स्ट्रा धान प्रबंधक मनोज दिवाकर कर रहा है मोटी कमाई और दे रहा गोलमोल जवाब देखिए पूरी रिपोर्ट

शेयर करें...

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्र दगोरी के उपकेंद्र गोढ़ी का है जहां पर भारी लापरवाही देखा जा रहा है, किसानों ने बताया कि हर बोरी में एक दो से तीन किलो तक धान एक्स्ट्रा लिया जा रहा है, जिसकी जानकारी लेने कुछ मीडियाकर्मी धान उपार्जन केंद्र पहुंच गए उनके द्वारा जब इलेक्ट्रॉनिक तोल पर धान की बोरियों को रखा गया तो बहुत सारे बोरियों में 41,42,43. किलोग्राम तक बोरियो मे धान पाया गया, मंडी प्रबंधक मनोज दिवाकर द्वारा किसानों को कई प्रकार का हवाला देते हुए जबरदस्ती एक्स्ट्रा धान लिया जा रहा है एक छोटे किसान लगभग 100 से 200 बोरी धान लेकर मंडी में जाता है उन्हीं छोटे किसानों के बारे में बात करें तो सभी किसानों से 5 से ₹10,000रु का धान एक्स्ट्रा लिया जा रहा है, बड़े किसानों की बात करें तो उनका लगभग 30 से 50 हजार तक एक ही किसान का नुकसान मंडी प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है और सभी पैसे को अपने जेब में भर रहा है जिसकी भनक संबंधित अधिकारियों तक पहुंच नहीं पाता है किसानों से एक्स्ट्रा लिया हुआ धान को रातो रात दूसरे बोरियों में भरवा दिया जाता है और बचत के धान को अलग कर दिया जाता है।

Join WhatsApp Group Click Here

अब देखने वाली बात यह होगी कि किसानों के हक को मारकर मंडी प्रबंधक द्वारा जबरिया अधिक मात्रा में धान लेकर लापरवाही बरतने वाले मंडी प्रबंधक के ऊपर संबंधित अधिकारी किस प्रकार से कार्यवाही करती है

Scroll to Top