शेयर करें...
रायपुर// राजधानी रायपुर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सवा किलो काला अफीम और 25 किलो डोडा बरामद हुआ है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नागपुर निवासी मनदीप सिंह रंधावा (42 वर्ष) और रंजीत सिंह ढ़ील्लन (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पश्चिम बंगाल से अपने ट्रक के जरिए रायपुर के रास्ते अफीम और डोडा महाराष्ट्र ले रहे थे। उससे पहले ही रायपुर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी मनदीप सिंह रंधावा और रंजीत सिंह ढ़ील्लन के पास से 1 किलो 450 ग्राम अफीम कीमती 3 लाख और 29 किलो 200 ग्राम डोडा कीमती 1 लाख 50 हजार बरामद किया है साथ ही 20 लाख कीमती ट्रक को भी जब्त किया है। पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।