शेयर करें...
मुंगेली// मुंगेली नगर पालिका के नाली घोटाले मामले में कलेक्टर ने नगरपालिका के अध्यक्ष सन्तु लाल सोनकर, तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बता दे कि मुंगेली नगरपालिका के परमहंस वार्ड में 17 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाना था। लेकिन बगैर नाली निर्माण के ठेका कंपनी सोफिया कंस्ट्रक्शन को 13 लाख का भुगतान कर दिया गया था। वहीं कुछ दिनों पूर्व इस घोटाले से जुड़े हर एक पहलुओं को मीडिया ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर प्रसारित होते ही नगरीय से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वहीं इस मामले को कलेक्टर अजीत वसन्त ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम नवीन भगत की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की थी। टीम की जांच में असंतुष्ट और विरोधाभास जवाब पाया गया। जिसके बाद कलेक्टर ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए है।