शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। राज्य शासन के गृह विभाग ने इस संबंध में 15 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ वेतनमान प्राप्त अधिकारियों की पदोन्नति के संबंध में विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक 17 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के प्रावधानों के तहत यह निर्णय लिया गया है।
इन 12 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
- सुरेंद्र साय पैकरा
- संजय कुमार ध्रुव
- माधुरी धीरही
- अखिलेश कौशिक
- राजेश देवांगन
- स्नेहिल साहू
- घनश्याम कामड़े
- दिनेश्वरी नंद
- मनीष कुमार कंवर
- दीपिका मिंज
- अनूप कुमार लकड़ा
- मंजुलता बाज
पदस्थापना के आदेश अलग से होंगे जारी
गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। यानी पदोन्नति के बाद अधिकारियों को किस जिले या इकाई में जिम्मेदारी दी जाएगी, इसकी जानकारी अलग आदेश के माध्यम से सामने आएगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव रामप्रसाद चौहान के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।




You must be logged in to post a comment.