शेयर करें...
रायगढ़// शहर के जूटमिल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीति रात पुलिस की इमरजेंसी वाहन 112 की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एडिशनल एसपी ने घटना की पुष्टि की है। वहीं उन्होंने बताया कि 112 राइनो के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 9:30 बजे की है। जूटमिल चौकी से महज कुछ मीटर दूर सुश्री होटल के करीब 112 वाहन (CG 03 7178 ) की चपेट में बाइक सवार युवक आ गये। घटना के बाद उसी 112 वाहन में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 1 की मौत हो गई। मृतक का नाम विमल महंत उम्र 37 वर्ष था। वह जुटमिल क्षेत्र के ही भजनडीपा का रहने वाला था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। वहीं घटना में दूसरे घायल को मामूली चोटें आई है।


