शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सरिया पुलिस ने ग्राम बोन्दा में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,060 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोन्दा के मंगल भवन परिसर में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया ने टीम गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे।
मौके से पकड़े गए आरोपियों में कमल चौहान (28), नरेन्द्र रात्रे (32), भोजकुमार रात्रे (27), रामगीलास रात्रे (40), नित्यानंद थानापत (45), कर्मा प्रसाद चौहान (63), महेश रात्रे (24), मनोज कुमार बंजारे (33), बलीराम जांगड़े (44), दिलीप कुमार रात्रे (42) और तेजराम टंडन (32) सभी निवासी ग्राम बोन्दा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,060 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया। अपराध जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सउनि कमल सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


