11 साल पहले किया लव मैरिज, अब दूसरी प्रेमिका के चक्कर में पत्नी से की मारपीट, तीन तलाक कहकर पत्नी को छोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/ पत्नी को तीन तलाक कहकर छोड़ने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी में 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने पति पर 3 तलाक का मामला दर्ज किया था।
बता दें, राजा तालाब के नूरानी चौक के पास रहने वाली एक महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने अपने पति जाहिर हुसैन उर्फ पालू ईरानी के खिलाफ तीन तलाक देने, मारपीट करने, और जान से मारने की कोशिश करने की बात कही है। महिला के मुताबिक जहीर हुसैन के साथ उसने इस साल 2009 में घर से भाग कर शादी की थी दोनों की 3 साल की बेटी भी है। इसी साल 26 सितंबर को आपसी विवाद के चलते जहीर ने तीन बार तलाक- तलाक कहकर पत्नी को तलाक दे दिया और बच्ची को ले जाने की जिद करने लगा । इस दौरान जब महिला ने उसे रोका तो उसके साथ मारपीट भी की। महिला फिलहाल अपने पिता के साथ रहती है ।

Join WhatsApp Group Click Here


10 लाख की उधारी


महिला ने बताया कि घर से भाग कर शादी करने के बाद किसी तरह से उसने अपने मायके वालों को इस रिश्ते को लेकर मना लिया । इस बीच उसके पति पालू ईरानी ने लड़की के पिता से करीब 10 लाख रुपए उधार ले लिए।


दूसरी लड़की का चक्कर


महिला ने बताया कि उसका पति पालू ईरानी अब किसी और लड़की के चक्कर में है और उसका अफेयर चल रहा है। इसी वजह से उसे तीन तलाक देकर वह रास्ते से हटाना चाहता है। बीते बुधवार को महिला को उसके पति ने जान से मारने और बेटी को अपने साथ ले जाने की धमकी दी। इसी वजह से अब पुलिस के पास पहुंचकर महिला ने शिकायत की।

Scroll to Top