10 वीं की छात्रा से एक ही दिन दो बार दुष्कर्म : पहले प्रेमी ने किया कुकर्म, फिर बाइक सवार 3 युवकों ने दिया गैंगरेप को अंजाम..

शेयर करें...

राजनांदगांव// जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म की शिकार हो गई। छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले प्रेमी से मिलने देर रात गई थी। पहले प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बाइक सवार 3 युवक पहुंचे तो नाबालिग प्रेमी छात्रा को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद युवकों ने लड़की से गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की किशोरी का स्कूल में ही साथ पढ़ने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग है। दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे लड़के ने गांव के पास ही सूनसान जगह पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। लड़की उससे मिलने पहुंची तो वहां लड़के ने दुष्कर्म किया। इसी बीच बाइक की आवाज आई तो लड़का उसे छोड़कर भाग निकला।

इसके बाद लड़की अकेले ही घर जाने लगी। रास्ते में रात करीब 3 बजे पहुंचे बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोका और उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां नहर किनारे उसके हाथ-मुंह कपड़े से बांध दिया और दुष्कर्म किया। इतना ही नही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। लड़की किसी तरह से तड़के करीब 4.30 बजे अपने घर पहुंची। हालत देखकर मां ने पूछा तो उसने प्रेमी के दुष्कर्म करने की बात बताई।

दो दिन बाद गैंगरेप की मां को दी जानकारी

छात्रा ने प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी माँ को दी जिसके बाद मां उसे गातापार थाने लेकर पहुंची। वहां आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं युवकों की धमकी से डरी किशोरी गैंगरेप की बात छिपा गई। प्रेमी के पकड़े जाने के दो दिन बाद लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप होने की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डुमरडीह गांव निवासी तीनों आरोपी कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा (27) को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता नहीं, मां के साथ अकेले रहती है

थाना प्रभारी जितेंद्र डहरिया ने बताया कि लड़की के पिता की मौत बहुत पहले ही हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ गांव में अकेली रहती है और पढ़ाई करती है। इस प्रकरण में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला पीड़िता के प्रेमी का है, और दूसरा गैंगरेप का है।

Scroll to Top