शेयर करें...
रायगढ़ (आकाश नायक)// मोटरसायकल बनाने वाली देश की पॉलपुलर कंपनी हीरो के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर अग्रवाल ऑटो शोरूम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे नगर पंचायत सरिया के जनसेवक कमलेश अग्रवाल द्वारा अपने भाई उमेश अग्रवाल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

आपको बता दें कि सन् 1984 में मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो-होंडा की शुरुवात की गई थी और लगातार एक से एक गाड़ियों की लॉन्चिंग करते हुए बुलंदियों को छू लिया गया। वहीं 9 अगस्त 2011 को हीरो और होंडा अलग होकर दो अलग अलग कंपनी बनी थी। तब से लेकर आज तक हीरो ने अन्य कंपनियों को टक्कर देते हुए करोड़ो लोगो का दिल जीत लिया और सफलतम 10 वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर सरिया में संचालित हीरो शोरूम (अग्रवाल ऑटो) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर कंपनी का स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही हीरो के गेलमोर एक्सटैक तथा HF 100 को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से कोरोना वॉरियस डॉक्टर जीत पटेल एवं डॉक्टर मनोज चौधरी को हीरो के रूप में सम्मानित किया गया।




You must be logged in to post a comment.