शेयर करें...
राजनांदगांव/ अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार का संगीन मामला सामने आया है। रेप पीड़िता मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है , जिसे अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मासूम बच्ची का पड़ोसी आरोपी फरार हो गया है। पुलिस कप्तान डी. श्रवण के निर्देश में बच्ची को बचाने के साथ-साथ अंबागढ़ चौकी एसडीओपी घनश्याम कामडे , टीआई आशीर्वाद रहटगावरकर कि अलग-अलग टीमें सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है , तथा उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसी प्रकार अगस्त माह में भी खैरागढ़ रोड स्थित ग्राम कांकेतरा में भी 4 साल की बच्ची के साथ अनाचार हुआ था तथा बच्ची की मौत हो गई थी।

