हाई कोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधडी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शेयर करें...

कोरबा// उरगा पुलिस ने आज धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसमे आरोपी द्वारा उच्च न्यायालय में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधडी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

आरोपी का नाम सुनील दास, पिता साहेब दास उम्र 21 वर्ष है जिसके द्वारा अपने आप को Vice President Human Rights Pro & Anti Corruption Organisation (Govt.of India) korba (cg) का होना बताकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी किया गया। प्राप्त शिकायत के बाद उसके निवास स्थान तराईडाड सोनगुड़ा थाना बालको से आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमान की गनेशी कँवर को आरोपी सुनील महंत द्वारा अगस्त 2020 में हाई कोर्ट बिलासपुर में भृत्य के पद पर वेकैंसी निकलने की जानकारी मोबाइल के माध्यम से दिया गया। जिसके बाद उसने अपने पति दीपक कँवर और भाई मधुसूदन कँवर की नौकरी के लिए सुनील दास से सम्पर्क किया गया। वही आरोपी ने भृत्य की नौकरी लगाने के लिए प्रति व्यक्ति 5 लाख की मांग किया और भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रति व्यक्ति डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मांगा गया। जिसके बाद प्रार्थिया ने पहले 3 लाख और बाद में 6 लाख 50 हजार रुपए आरोपी को दे दिए।

जिसके बाद आरोपी द्वारा 9 मार्च 2021 को दो लेटर भी दिया गया जो हाई कोर्ट में पता करने पर फर्जी निकला। जिसके बाद अपने साथ ठगी होना महसूस होने पर प्रार्थिया द्वारा दिए हुए पैसो की मांग की गई तो आरोपी ने 4 लाख रुपये वापस कर दिया और शेष 5 लाख 50 हजार रुपये नही दिया गया। वहीं प्रार्थिया गनेशी कंवर की शिकायत पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 368/2021 धारा 420 ipc क़ायम कर आरोपी सुनील दास पिता साहेब दास उम्र 21 वर्ष को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top