सड़क हादसे में महिला के हो गए कई टुकड़े, मायके से लौट रही थी तभी सामने से आए हाईवा ने लिया चपेट में और निकल गया..

शेयर करें...

बलौदाबाजार// बलौदाबाजार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने मायके से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आए हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसकी जान चले गई। वहीं टक्कर इतनी भीषण थी की उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं। हादसे के बाद से हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, कौहरौद निवासी बुद्धवतीन घृतलहरे(50) कुछ दिन पहले अपने मायके पलारी आई हुई थी। यहीं से वह शुक्रवार सुबह अपने भतीजे संतोष के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रही थी। अभी सुबह 7.30 बजे के आस-पास वह ग्राम सोनार देवरी में राइस मिल के पास पहुंची थी। इसी वक्त यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि रोड में सामने से आ रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक दूसरी तरफ फेंका गया। मगर महिला रोड पर ही गिरी और हाईवा उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। कुचलने की वजह से ही उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हाईवा महिला के ऊपर से ही गुजर गया।

हादसे में युवक को भी चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्होंने महिला के कई हिस्सों में फैला शव देखा। जिसे एक जगह पर किया गया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया था। हाईवा के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Scroll to Top