सड़क हादसे में जनपद सीईओ और उनकी पत्नी घायल, बाइक सवार को बचाते हुए हुआ हादसा..

शेयर करें...

राजनांदगांव// खैरागढ़ मार्ग पर ठेलकाडीह के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाशचंद तारम और उनकी पत्नी दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों किसी काम से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में सीईओ स्टेयरिंग मोड़ दी। कार सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई। जिससे सीईओ और उनकी पत्नी को चोटें लगी हैं। दोनों को पेंड्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।​​​​​​​

Join WhatsApp Group Click Here

इस मामले में पुलिस ने बताया कि छुईखदान सीईओ प्रकाश तारम अपनी पत्नी के साथ कार से राजनांदगांव आ रहे थे कि एक बाइक सवार को बचाने के फेर में सड़क किनारे पत्थर से जा टकराए। सीईओ तारम और उनकी पत्नी को हाथ, पैर व सिर में चोट लगी है।

Scroll to Top