स्कूल खुलते ही बढ़ा कॉरोना का खतरा, 3 स्कूल के 11 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने स्कूलों बंद रखने के दिए निर्देश..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा// छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से स्कूलों को खोल दिया गया है। जांजगीर जिले में 3 स्कूलों के 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने तीनों स्कूलों को 7 दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं हाई स्कूल बिरगहनी के 6 बच्चे, सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा में 2 और मीडिल स्कूल ग्राम उच्चभट्टी के 3 बच्चे संक्रमित हुए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हाई स्कूल बिरगहनी, सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा और मीडिल स्कूल ग्राम उच्चभट्टी को 7 दिन के लिए बंद रखा जाएगा लेकिन जो बच्चे कोरोना संक्रमित आए हैं, उनसे मिलने वाले अन्य बच्चों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया है वही तीनों स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि 3 स्कूल के 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्कूल को बंद कर सैनेटाइज करवाया जा रहा है जो बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनका कांटेक्ट ट्रेसिंग करने कहा गया है। ग्रामीण एरिया में 100 प्रतिशत वैक्सीनेश के लिए कैंप लगाया जा रहा है डीईओ को कहा गया है कि स्कूलों का ध्यान रखें शासन के निर्देशों का पालन करें, लक्षण होने पर बच्चों को स्कूल आने से मना करें।

Scroll to Top