सोना सस्ता दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगो से लाखों रुपये की धोखाधड़ी, 5 ठगबाज महिलाएं गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी में सोना सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर अलग-अलग व्यक्तियों से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाली 5 महिला आरोपियो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि सभी महिला आरोपी ने बैंक में बंधक सोने को सस्ते में दिलवाने का झांसा देकर सैकड़ो लोगो से तकरीबन 35 लाख रुपये से अधिक की राशि गबन की है।

Join WhatsApp Group Click Here

थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि प्रार्थी सुनीता साहू ने थाना पहुँच लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद इस पूरे खेल का खुलासा हुआ, अब तक 5 पीड़ितों ने पुलिस के पास पहुँच अपने बयान दर्ज करवाए है, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस खेल का भांडाफोड़ होने के बाद कई और भी पीड़ित पुलिस के पास शिकायत के लिए पहुँच सकते है। फिलहाल सभी महिला आरोपियो के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है व उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ़्तार महिलाओं के नाम:-

  1. कुमकुम उर्फ सुनीता साहू
  2. पी. अनुसुईया राव

3.पुर्णिमा साहू

  1. गीता राव
  2. प्रतिमा मिश्रा
Scroll to Top