शेयर करें...
मुंगेली/ यह पूरा मामला नगरपालिका क्षेत्र के पड़ाव चौक की है जहां स्थित सुलभ शौचालय में एक शख्स की लाश मिली है. लाश मिलने की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान 40 वर्ष के गनौरी पंडित के रूप में हुई है.
Join WhatsApp Group
Click Here

फिलहाल पुलिस को ये पता नहीं चल सका है कि गनौरी पंडित की मौत कैसे हुई है. पुलिस आसपास के लोगों से इस वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गनौरी पंडित की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है. जिससे अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. इस केस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक लैब की टीम को बुलाया गया है. जिसकी मदद से इस केस की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.



You must be logged in to post a comment.