सीएम हाउस में भूपेश कैबिनेट की बैठक जारी, सीएम बघेल ने सीजी कैम्प का किया उद्घाटन..

शेयर करें...

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सीजी कैम्प (Chief Minister’s Advanced Monitoring Platform) का उद्घाटन किया है। राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के लिए इस एकीकृत डैशबोर्ड का निर्माण किया गया है। बता दें कि रायपुर स्थित सीएम हाउस में भूपेश कैबिनेट की बैठक जारी है. कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज कम हो सकती हैं. वैट कम होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुछ कम हो जाएंगी. बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद कई राज्यों की सरकार वैट में कमी कर चुकी है.

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल बीजेपी लगातार वैट कम करने की मांग कर रही है. बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी कर चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की कमी को लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. सीएम भूपेश बघेल ने कई बार अपने बयान में यह दावा किया है कि पड़ोसी राज्यों से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे.

Scroll to Top