शेयर करें...
बिलासपुर// कहते है सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ऐसा ही एक वाक्या तखतपुर में सामने आया जहां एक किसान अपनी लापरवाही की वजह से उठाईगिरी का शिकार हो गया। दरअसल वह बैंक से रुपए निकाल सामान खरीदने के लिए ट्रेडर्स की दुकान में गया था। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी साइकिल से थैला उतारा और बाइक में बैठ कर अपने एक अन्य साथी के साथ भाग निकला। थैले में 10 हजार रुपए थे। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बीजा निवासी रामकुमार यादव खेती- किसानी करता है। वह धान बोनस की राशि निकालने के लिए बैंक गया था। वहां से 10 हजार रुपए निकाले और थैले में लेकर पुराना में कुछ सामान खरीदी किया। इसके बाद पंडरिया रोड के पास एक ट्रेडिंग दुकान में नल फिटिंग का सामान खरीदने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसने थैला साइकिल पर ही लटकता छोड़ दिया। जब छोड़ी देर बाद दुकान से बाहर आया तो देख थैला गायब था।
इसके बाद उसने आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने दुकान में लगे CCTV फुटेज चेक किए तो एक युवक साइकिल से थैला उतार कर बाइक पर आए अपने एक अन्य साथी के साथ बैठ कर भागता दिखाई दिया। यह भी पता चला कि किसान जब पहुंचा तो 20-22 साल का लड़का उससे कुछ दूरी पर ही खड़ा मोबाइल से बात कर रहा था। फिलहाल बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है।



