सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 48 घंटे के अंदर ही सभी आरोपी गिरफ्तार…

शेयर करें...

गरियाबंद// जिले में दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पप्पू ऊर्फ नारायण सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले साथ देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण के आरोपी पप्पु ऊर्फ नारायण सोनकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर लगाकर पताशाजी करने से पता चलने पर रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। वहीँ मुख्य आरोपी का साथ देने वाले अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमे 1. तिजेश सोनकर पिता अशोक सोनकर उम्र 23 वर्ष वार्ड क्रं 13 सतनामी पारा राजिम 2. शंकर सोनकर पिता लच्छु सोनकर उम्र 21 वर्ष सा0 वार्ड क्रं 14 फिंगेश्वर रोड राजिम थाना राजिम जिला गरियाबंद को घटना दिनांक के बाद मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है।

प्रकरण के आरोपी पप्पु ऊर्फ नारायण सोनकर पिता श्यामलाल सोनकर उम्र 35 वर्ष सा0 दमौवापारा थाना राजिम जिला गरियाबंद को आज गिरफ्तार किया गया हैं तथा रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। घटना में पप्पू उर्फ़ नारायण सोनकर मुख्य आरोपी है जो पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है तथा 2 आरोपी उनका साथ दिए है।

Scroll to Top