साई ट्रस्ट नौकरी के नाम पर किसी से नहीं लेता शुल्क, संस्था को बदनाम करने की हो रही साजिश : सीएमडी

शेयर करें...

मुंगेली// कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने जा रहे साई ट्रस्ट संस्था को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। साई ट्रस्ट संस्था किसी भी व्यक्ति से नौकरी देने के नाम पर शुल्क नहीं लेता है।

Join WhatsApp Group Click Here

साई ट्रस्ट संस्था उड़ीसा के सीएमडी दीपक कुमार बराड़ ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम कर रही है। सरकार यहां महिलाओं के लिए पूरक पोषण आहार के साथ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चला रही है जिसका बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। संस्था सरकार के साथ कदम से कदम मिला देश की बड़ी समस्या कुपोषण के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अपना सहयोग प्रदान करना चाहती है। इसके लिए 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को डब्लूएचओ से प्रमाणित फूड पैकेट का संस्था अपने खर्च से आने वाले समय में निःशुल्क वितरण करेगी। संस्था इसके लिए मौजूदा समय में सर्वे का कार्य कर रही है, संस्था के बढ़ते प्रभाव को देखते कुछ लोग इसमें ठगी का जरिया ढूंढ रहे है।

उन्होंने कहा कि रामकुमार गंधर्व ने ग्राम पंचायत गोपातपुर कोऑर्डिनेटर प्रतिमा पात्रे को झांसे में लेकर उनसे अलग-अलग किश्तों में 90 हजार की ठगी कर ली। संस्था स्पष्ट करना चाहती है कि रामकुमार गंधर्व हमारे संस्था के मेंबर नहीं है न ही संस्था ने उनको सर्वे आदि के लिए ऑथोराइज़्ड किया है। पुलिस ने मामले के आरोपी रामकुमार के जगह नियमानुसार कार्य कर रहे हमारे संस्था के कर्मियों को आरोपी बना गिरफ्तार कर लिया है जो कि अनुचित है। हमारी पुलिस व प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच करते न्योचित कार्रवाई की जाए। साथ ही संस्था को बदनाम करने वाले रामकुमार गंधर्व व उनके साथियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हमारी संस्था सरकार से अनुमति उपरांत जल्द ही छत्तीसगढ़ में बेबी फूड प्रोडक्ट का निःशुल्क वितरण करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Scroll to Top