सहायक शिक्षक गेंदराम पटेल निलंबित : छात्राओं को गलत तरीके से छूने के आरोप में हुई थी शिकायत..

शेयर करें...

रायगढ़// जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. आदित्य ने अमोदा के सहायक शिक्षक गेंदराम पटेल को विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने एवं अध्यापन में रूचि नहीं रखने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

ज्ञात हो कि शासकीय प्राथमिक शाला अमोदा, विकासखण्ड बरमकेला में पदस्थ सहायक शिक्षक गेंदराम पटेल के विरूद्ध विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी और जिला कलेक्टर से शिकायत की गई थी। जिसमे शिक्षक गेंदराम पटेल पर लड़कियों के शरीर को गलत तरीके से टच करने और अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। वहीं छात्राओं एवं पालकों ने अध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग भी की थी। स्कूली छात्राओं का कहना था कि लगातार कई दिनों से शिक्षक गलत व्यवहार कर रहा है। जिससे बाद इसकी जानकारी घरों में पालकों को दी गई, तब गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम और संबंधित विभाग से शिकायत कर दोषी के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग की थी।

विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने, अध्ययन-अध्यापन के प्रति रूचि नहीं रखने संबंधी सरपंच ग्राम पंचायत अमोदा एवं पालकगणों द्वारा की गई शिकायत एवं जनाक्रोश को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक गेंदराम पटेल को कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरमकेला निर्धारित किया गया है।

Scroll to Top