सरगांव में राजमिस्त्रियों का हुआ सम्मेलन, मिस्त्रियों को गोयल TMT के अधिकारियों ने गुणवत्ता और उपयोग की दी जानकारी..

शेयर करें...

मुंगेली// बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित नगर पंचायत सरगांव के पथरिया चौक के पास कुलवंत हार्डवेयर स्टोर्स में गोयल टीएमटी द्वारा राजमिस्त्रीयों का सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में सरगांव के साथ-साथ आसपास के राजमिस्त्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम में गोयल टीएमटी कंपनी के द्वारा राजमिस्त्रियों को TMT गुणवत्ता एवं उपयोग विधि के बारे में जानकारी दी गई। कुलवंत हार्डवेयर के द्वारा इसमें राजमिस्त्रियों को लकी ड्रा के जरिए इनाम भी दिया गया। इस सम्मेलन में गोयल टीएमटी के अधिकारी एवं कुलवंत हार्डवेयर के संचालक कुलवंत सिंह हुरा ने राजमिस्त्रियों को गोयल टीएमटी की जानकारी दी एवं सभी को उपहार देकर सम्मानित किया। सभी लोगों ने गोयल टीएमटी के इस आयोजन की सराहना की।

Scroll to Top