सरगांव में नवनिर्वाचित एल्डरमैन रिजवान खान को एसडीएम ने दिलाई शपथ

शेयर करें...

सरगांव। बिल्हा विधानसभा के नगर पंचायत सरगांव में नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा मनोनीत नवनिर्वाचित एल्डरमैन रिजवान खान ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पथरिया अनुविभागीय अधिकारी प्रिया गोयल ने उन्हें नगर पंचायत कार्यलय के सभा कक्ष में शपथ दिलाई। सभापति वशिउल्लाह खान ने नवनिर्वाचित एल्डरमैन को शासन की योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं नगर के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी ने भी नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए नगर विकास के लिए कार्य करने की बात कही। इस पर नवनिर्वाचित एल्डरमैन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं नगर में विकास के लिए कार्य करने हेतु हमेशा सकारात्मक व सक्रिय भूमिका निभाएंगे और शासन ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर वे जरूर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में नगर गढ़मान्य नागरिकों की उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष सुशील यादव,मुकेश साहू, एजाज अहमद, भविन्दर हुरा, जुनैद खान, नेहरू साहू, उमेश सोनी, खेलावन साहू, रामफल लहरी, परविंदर खालसा, दबेश साहू, ,वहाब खान, इमरान खान, इरफान खान, नौशाद खान, मुन्ना खान, शानू खान, सीएमओ किरण पटेल एवं पंचायत के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top