सरगांव : कृषि कानून वापसी पर कांग्रेसियों ने कहा- किसानो की हुई जीत, केंद्र सरकार का टूटा अहंकार..

शेयर करें...

सरगांव/ नगर पंचायत सरगांव के कांग्रेसियो व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक कृषि कानून के वापसी को लेकर मुरली बजाज के राइस मिल मे हुई। जिसमें नेताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।

Join WhatsApp Group Click Here

बैठक में सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी ने इसे केन्द्र के अहंकार सरकार का अंत बताया इस बिल को पहले ही वापसी ले लेते तो निर्दोष किसानों की मौत नहीं होती। आगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भविन्दर पाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों को आतंकवादी कहा जाता रहा उनके ऊपर अत्याचार होता रहा लेकिन किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखा और सत्य की जीत हुई। पार्षद एजाज अहमद ने केन्द्र की हर योजना को फैलवर बताया उन्होंने केन्द्र सरकार के कथनी और करनी में अंतर बताते हूये उनकी नाकामी को गिनाया।

इस अवसर पर राजीव तिवारी, मुरली बजाज, सुशील यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इंदिरा साहू, शौकत अली, भविन्दरपाल, एजाज खान, उमेश सोनी, ओमप्रकाश, गीता साहू, रामखेलावन आदि उपस्थित रहे।

Scroll to Top