शेयर करें...
रायगढ़// कई आश्वासनो कई ज्ञापन देने के बाद भी अनेको समर्थन के बाद भी प्रदेश के बजट मे सहायक शिक्षकों (एल. बी ) की वेतन विसंगति दूर नही होने से प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों मे मायूसी छायी हुयी है। प्रदेश सरकार के चौथे बजट को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष (रायगढ़ ) विजेंद्र चौहान, जिला मिडिया प्रभारी एस. कुमार सारथी, जिला महासचिव प्रभुदत्त पढ़ी, जिला संयुक्त सचिव सुमन प्रधान, जिला प्रवक्ता अनिल देवता, हेमंत चौहान जिला प्रतिनिधि तरुण नायक से आज ब्लॉक कार्यलय पुसौर मे संयुक्त रूप से चर्चा मे कहां है की बीते तीन वर्षो से प्रदेश के सहायक शिक्षकों अपनी वेतन विसंगति की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे है । जिसके निराकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने चुनाव से पहले व चुनाव के बाद कई बार आश्वासन दिया है । हाल ही मे दिसंबर 2021 मे 18 दिनों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति को दूर करने का आश्वासन दिया था । जिसके कारण सभी सहायक शिक्षक बजट मे इसके लिए आशान्वित थे । लेकिन बजट मे यह मांग शामिल नही होने से प्रदेश के सहा. शिक्षकों मे मायूसी छायी हुयी है, मुख्यमंत्री जी ने इस बजट मे बुढ़ापे को सहारा देते हुवे 2004 से बंद पुरानी पेंशन को लागू कर एक सहारा दिया है उसके लिए मुख्यमंत्री का सभी पुसौर ब्लॉक पदाधिकारी छ. ग. सहा. शिक्षक फेडरेशन पुसौर रायगढ़ धन्यवाद ज्ञापित करते है इसमें मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजेश किसान, भुनेश्वर सिदार कार्यकारी ब्लॉक् अध्यक्ष, प्रदीप प्रधान उपाध्यक्ष, ईश्वर चंद्र गुप्ता, कोषध्यक्ष, नीलांबर सिदार सचिव, चंद्रशेखर पटेल, गोविन्द महाना संयुक्त सचिव, भुवनेश्वर चौहान संरक्षक, संदीप टोप्पो प्रचार सचिव, निराकर चौहान संगठन मंत्री, बंसीधर सेठ कृष्ण साव प्रचार सचिव,सुदर्शन भोय विवेक सिदार सह सचिव, दिनेश भोय प्रवक्ता ब्लॉक मिडिया प्रभारी परमजीत सिदार महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती मधु प्रधान, श्रीमती सुमन प्रधान, श्रीमती दीपिका भोय, श्रीमती सुजाता गुप्ता, श्रीमती प्रमिला सिदार, श्रीमती कंचन करुणा केरकेट्टा, श्रीमती गायत्री दास, श्रीमती कविता प्रधान, कु. निशा कुजूर, श्रीमती नीतू प्रधान, श्रीमती रंजीता महाना, मोनिका शर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा एवं संकुल अध्यक्ष संगीत केरकेट्टा, विनोद सिदार, तरुण सिदार, भरत गुप्ता, फणींद्र भोय, रामकुमार उराव, विजय चौहान, दीपक लकड़ा, गोपीनाथ भोय, वीरेंद्र चौहान, सादी लाल चौहान अरुण टोप्पो, जीवन सिदार, रुपेश भोये ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


