समाजकार्य संघ ने ऑनलाइन बैठक में राज्य सरकार के सामने रखी अपनी मांग..

शेयर करें...

रायपुर/ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार को व्यावसायिक समाज कार्य संघ छत्तीसगढ़ की बैठक हुई. इसमें 20 जिलो के नव गठित कार्यकरणी सदस्यों ने भाग लिया. सभा में प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ राज्य एंव देश में व्यावसायिक समाज कार्य के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की वर्तमान स्तिथि पर चर्चा की गई. सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश प्रभारी संजय जांगड़े, सुनील विश्वकर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने छत्तीसगढ़ के सभी प्रशिक्षित समाज कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे अपने अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें. उनका अभिमत है कि एक प्रशिक्षित समाज कार्यकर्ता समाज हित, देशहित व राज्यहित के लिए कार्य करता है और सही मायने मे एक व्यावसायिक समाज कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वाहन करता है. सभी जिलो के प्रभारी कार्यकारणी सदस्यों ने अपने जिले के सदस्य विस्तार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किया.

Join WhatsApp Group Click Here

संजय जांगड़े ने बताया की वर्तमान में 1 महीने में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 25 जिलों के 950 से ज्यादा प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता इस संगठन से जुड़ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रहीं है. व्यावसायिक समाज कार्य संघ के उदेश्यों को अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र , दिल्ली जैसे राज्यों के प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ताओं के संगठन का समर्थन प्राप्त हो रहा है. इस ऑनलाइन मीटिंग में संगठन के विस्तार के लिए आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में रायपुर जिले से जिला प्रभारी प्रियंका पांडे के साथ साथ उप जिला प्रभारी भरत सिन्हा,सचिव दीपा पटेल, कोशाध्यक्ष चंद्रकांन्त सोनमिरी,कोर कमिटी मेम्बर अभिमन्यु सिंग,प्रतीक्षा तिवारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा जिला का प्रतिनिधिव किया गया.

सभी सदस्यों की रही अहम भूमिका:-

व्यावसायिक समाज कार्य संघ छत्तीसगढ़ की बैठक में रायपुर जिला के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही है. वर्तमान में जिले के सदस्यों द्वारा संघ के कार्यों को जिला स्तर पर लागू करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीति तैयार की गई है. संघ के उद्देश्यों एवं अन्य विषयों को लेकर जिला संघ द्वारा तटस्थता से कार्य किया जा रहा है.

Scroll to Top