शेयर करें...
मुंगेली// जनपद अध्यक्ष पथरिया, उपाध्यक्ष, सभापति एवं समस्त सदस्यों को बहुप्रतीक्षित मांग समयमान वेतनमान एरियर्स राशी को सामान्य प्रशासन समिति के प्रस्ताव में शामिल करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक पथरिया के द्वारा सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
अध्यक्ष ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर ने सभी शिक्षकों को दिवाली उपहार दिया। उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति अध्यक्ष जगदीश वर्मा ने पूरे सदस्यों को शिक्षको के इस प्रस्ताव पर खुशी जाहिर की व बधाई दी। इस प्रस्ताव को पास कराने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, रंजीता शिवशंकर बर्मन, संतोषी खिलेश्वर साहू, राजकुमारी रूपेश ध्रुव, परमेश्वर सिंह ठाकुर, अनिल दुबे, विजय चेलक, शशि रामानुज साहू, राजकुमारी महेतरु नेताम ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए संघ के लगातार प्रयास की प्रसंसा की। सभी जनप्रतिनिधियों को संघ की ओर से ब्लाक अध्यक्ष विश्वनाथ राजपूत ने धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर जिला महासचिव परदेसी यादव ने संघ के प्रयास को बताते हुए कहा कि यह बहुत पुरानी मांग थी जिसके लिये हमने लंबा संघर्ष किया है। इस अवसर पर यशवंत साहू, नकुल साहू, राजेन्द्र सूर्यवंशी, प्रमोद यादव, तीज राम यादव, हनुमान राजपूत, कोमल राजपूत, चूड़ामणि कौशिक, संतोष साहू, परमेश्वर राजपूत, रुद्र राजपूत, मोहिन्दर वर्मा उपस्थित रहे।


