सभी नर्सिंग छात्राओ को क्लीनीकल प्रशिक्षण के लिए अनिवार्यतः उपस्थित रहने चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, अनुपस्थित होने पर परीक्षा में नहीं हो पाएंगी शामिल..

शेयर करें...

 रायपुर/ राज्य की सभी नर्सिंग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रही छात्राओं को क्लीनीकल प्रशिक्षण लेने के लिए  पूर्व मे अपनी-अपनी संस्थाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे ।  किंतु अभी भी कुछ नर्सिंग छात्राएं प्रशिक्षण के लिए उपस्थित नही हुई हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा फिर से जारी निर्देश में कहा गया है कि नर्सिग काउंसिल या आयुष विश्वविद्यालय के निर्धारित मापदंडों से यदि उनकी उपस्थिति कम रहती है तो विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में बैठने से वे वंचित रह सकती हैं जिसकी पूरी जिम्मेदारी उन्ही की रहेगी। इसलिए बी एस सी नर्सिंग,पोस्ट बेसिक नर्सिंग,एम एस सी नर्सिंग,के विद्यार्थी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहें, ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।

Scroll to Top