शेयर करें...
दुर्ग// बुधवार की सुबह 6 बजे यूको बैंक वैशाली नगर में सफाई का काम करने वाली महिला प्रेमशिला साहू ने प्रबंधक को फोन कर बैंक का ताला टूटने के संबंध में सूचना दिया। जिसमें प्रबंधक के द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम और थाना वैशाली नगर को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छानबीन और नाकाबंदी की गई। बैंक परिसर के अंदर घुस कर चेक करने पर आरोपी अंदर छुपकर बैठा हुआ पाए जाने पर तुरंत गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाला गया।
उपरोक्त घटना के दौरान सफाई कर्मी महिला के तत्परता पूर्वक कार्य करने के लिए उपरोक्त महिला को स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के द्वारा स्वयं अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया एवं थाना वैशाली नगर के पुलिसकर्मियों जिनके तत्परता से तत्काल आरोपी को पकड़ा जाकर बड़ी घटना टाला गया, उनको भी पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, थाना प्रभारी वैशाली नगर गोपाल वैश्य उपस्थित रहे।
सम्मानित किए गए कर्मचारियों के नाम..
- आरक्षक क्रमांक 1566 आवेश सिद्धकी
- आरक्षक क्रमांक 1708 रजनीकांत साव
- आरक्षक क्रमांक 119 अजय गहलोत
- आरक्षक क्रमांक 1425 हेमंत सिंह
- चालक आरक्षक क्रमांक 596 गगनदीप गिरी
- सफाई कर्मी प्रेमशिला साहू



