सट्टा खेलाने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो मामलों में सट्टा पट्टी के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

कोरबा(अनुज ठाकुर)// पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिला में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज मानिकपुर पुलिस व विशेष टीम को के द्वारा जुआ के विरुद्ध दो मामलों में कार्रवाई ही गई।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मुड़ापर निवासी मो असलम सट्टा पट्टी लिखकर रुपये पैसे का दांव लगा रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए मो. असलम के कब्जे से 01. एक सफेद लाइनदार पेपर में लिखा सट्टा पट्टी जिसकी एक ओर सट्टा का अंक तथा सटटा पटटी में लगा रकम लेख
किया गया है, 02. एक नीला रंग का पेन, 03. नगदी रकम 8000 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जिससे आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ अधिनियम का घटित करना पाये जाने से अपराध कमांक 0/2022 धारा 4 (क) जुआ अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया।

एक अन्य मामले में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार श्रीवास पर कार्यवाही करते हुए राजकुमार श्रीवास के कब्जे से 01. एक सफेद लाइनदार पेपर में लिखा सट्टा पट्टी जिसकी एक ओर सट्टा का अंक तथा सटटा पटटी में लगा रकम लेख किया गया है, 02. एक नीला रंग का पेन, 03. नगदी रकम 12000 रूपये मिला, जिसको समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क)जुआ अधिनियम का घटित करना पाये जाने से अपराध कमांक 0/2022 धारा 4 (क) जुआ अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त दोनों कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा ,प्रआर ओमप्रकाश बैस, प्रआर राम पाण्डेय, प्रआर राकेश सिंह, आर. गुनाराम सिन्हा, आर. चंद्रशेखर पाण्डेय, आर. आलोक टोप्पो, आर. गौरव चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top