संत शिरोमणी गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव 12 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय का किया घेराव

शेयर करें...

संत शिरोमणी गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में छात्रों के हित मे 12 सूत्री मांगों को लेकर विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद एवं सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक के नेतृत्व में छात्र नेता एवं महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा महाविद्यालय का घेराव किया जिसमें महाविद्यालय में अनियमितता कर्मचारी के द्वारा प्रवेश फॉर्म के नाम पर 200 रुपये अवैध वसूली किया जा रहा था उस कर्मचारी को कार्य मुक्ति किया जाए , फीस जमा करने पर बाकी पैसा छात्रो को वापस किया जाये, महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि की जाए जिसमे बी ए, और बी एस सी में 20-20 , बीकॉम में 40 सीट बढ़ाया जाए, महाविद्यालय में कैंटीन की व्यवस्था की जाए,डिजिटल एवं अच्छा गुडवत्ता वाला परिचय पत्र दिया जाए, छात्रो के संख्या को देखते हुए सायकल स्टैंड को और बढाया जाए,महाविद्यालय का बाउन्ड्रीवाल निर्माण की जाए,महाविद्यालय परिसर के अंदर पूरा डोम सेड का निर्माण किया जाए,छात्र छात्राओं के लिए जिम रूम को जल्द खोल जाए,लाइब्रेरी से सभी छात्रो को एक साथ 3 पुस्तकें दिया जाए,छात्राओ के सर्वसुविधायुक्त सीसी टीवी कैमरे की सुरक्षा के साथ कॉमन रूप को चालु किया जाए,महाविद्यालय में इस सत्र से स्नात्कोत्तर की कक्षाए शुरू की जाए, जिस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी अम्बस्ट ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 8 मांगों को तुरंत पूरा किया साथ ही महाविद्यालय के अनियमित कर्मचारी को कार्य मुक्ति कर दिया एवं 4 माँग जल्द ही पूरा होने की बात कही महाविद्यालय के इस माँग के घेराव में छात्र नेता निखिल कौशिक, आदिल खान,ओसामा खान,करन कौशल, यस शर्मा, राहुल वर्मा,पंकज साहू,संजू वर्मा,गोविंद साहू ,दुर्गेश साहू,हैदर खान,शैलेन्द्र साहू,अमन राजपूत, अदनान खान, रुपाली पठारी ,गरिमा पटेल,यामनी साहू, रीना अंचल,लता वन्दना एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राये उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top