शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान : CM, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आईएएस एशोसिएशन के दीपावली मिलन एवं फेयरवेल कार्यक्रम में हुए शामिल..

शेयर करें...

रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता की चर्चा देश ही नही विदेशों में भी हो रही है। मुख्यमंत्री आज राजीव स्मृति वन गार्डन में आईएएस एसोसिशन द्वारा आयोजित दीवाली मिलान एवं फेयरवेल समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Join WhatsApp Group Click Here

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोरोनाकाल के दौरान राज्य में अधिकारियों की सेवा कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों द्वारा शासकीय सेवाकाल के दौरान उनके योगदान और सेवाओं की तारीफ करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि आईएएस अधिकारियों का ज्यादातर समय कार्यालयीन बैठकों एवं अन्य शासकीय कार्याे में गुजर जाता है। परिवार को भी पर्याप्त समय नही दे पाते है। यह कार्यों के प्रति उनके लगन एवं दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने आज दीपावली मिलन समारोह में अधिकारियों और उनके परिवारजनों को बधाई एवं शुुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, आईएएस एसोशिएसन के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ सहित आईएएस अधिकारीगण और उनके परिवार के लोग उपस्थित थे।

Scroll to Top