शादी का झांसा देकर विधवा की लूटी आबरू, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, वसूले पैसे, पुलिस ने किया रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार..

शेयर करें...

रायपुर/बिलासपुर/ विधवा को शादी का झांसा देकर कारोबारी ने दुष्कर्म किया, इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूली करने लगा। पुलिस महिला की शिकायत पर कारोबारी पर केस दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के मुताबिक गुढ़ियारी में रहने वाली 40 साल की महिला के पति की मृत्यु हो गई है। पिछले साल एक सामाजिक कार्यक्रम में बिलासपुर के गिरिश पांडेय से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। गिरिश की पत्नी की मौत हो चुकी है। गिरिश ने महिला को शादी का झांसा दिया। महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। आरोपी ने झांसा देकर जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। फिर उसने महिला को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। वह वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी। फिर उसने शादी से भी इंकार कर दिया। तब महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गिरिश पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी गिरिश के खिलाफ पुणे में भी केस दर्ज है। क्योंकि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। वह गिरिश से परेशान थी।

Scroll to Top