शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा दैहिक शोषण, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ फरार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी..

शेयर करें...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)/ 17 साल की किशोरी को काम के बहाने युवक अपने साथ ले गया, फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी जब प्रेग्नेंट हो गई, तो उसे अर्बाशन के लिए जड़ी-बूटी भी खाने को दी। इसके बाद किशोरी को छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने FIR दर्ज कराई तो 5 माह बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा क्षेत्र निवासी 17 साल की किशोरी के पिता ने 1 जनवरी को FIR दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया है कि बचरवार निवासी गोपी उर्फ आशीष भारिया (24) ने उसकी बेटी को प्यार के जाल में फंसा रखा था। 5-6 महीने से शादी करने का झांसा देकर काम के बहाने उसकी बेटी को साथ लेकर रायपुर चला गया। आरोप है कि वहां किशोरी से गोपी दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जड़ी-बूटी देकर भाग निकला।

अनलॉक में घर आया, तो पुलिस ने पकड़ा

किसी तरह से किशोरी अपने घर लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लॉकडाउन खुलने के बाद आरोपी गोपी उर्फ आशीष अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Scroll to Top