शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, 5 साल पहले प्यार का झांसा देकर फंसाया, बालिग हुई तो शादी से किया इनकार, लड़की पहुंची थाने..

शेयर करें...

दुर्ग// दुर्ग में एक युवती ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने बताया की आरोपी बालिग होने की बात कहकर 5 सालों तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब वह बालिग हो गई और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती सीधे छावनी थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अशफाक अली खुर्सीपार थाना अंतर्गत गौतम नगर का रहने वाला है। अशफाक ने 5 साल पहले एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शादी करने की बात कही। जब लड़की उसके प्रलोभन में आ गई तो वह अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से बालिग होने पर उसके साथ शादी करने का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। जैसे ही लड़की बालिग हुई तो उसने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने कई बार उसे टाला, लेकिन जब लड़की जिद पर आ गई तो प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जब तक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने जाती वह घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Scroll to Top