शेयर करें...
बालोद/ जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक हैवान पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया, नाबालिग जब गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने पिता की दरिंदगी की बात अपनी मां को बताई। उसकी मां मासूम को लेकर डौंडी थाने पहुंची, और दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई।
आरोपी पिता त्रिभुवन साहू 40 के खिलाफ डौंडी पुलिस ने धारा 376 ( 2 ) ( च ) 506 , पास्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया है।
आरोपी ने की है तीन शादी:-
आरोपी ने पहली पत्नी के बच्चे को हवस का शिकार बनाया है। पहली पत्नी ग्राम मोखा की थी। उसका तलाक हो गया है। जिसके दो बच्चे थे। एक लड़का और एक लड़की। तलाक होने के बाद दूसरी पत्नी नंदौरी से लाया, जिससे भी उसका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और वो भी आरोपी की करतूत के चलते छोड़कर चली गई, उसका एक बेटा है, फिर आरोपी ने तीसरी शादी की, जो डौंडी ब्लॉक के एक गांव दुहकाटोला की थी। उसकी कुछ दिनों बात मौत हो गई, उसकी तरफ कोई संतान नहीं है।
फरवरी महीने की घटना:-
आरोपी ने नाबालिग बेटी को फरवरी महीने में हवस का शिकार बनाया , जिससे वह गर्भवती हो गई . आरोपी और उसकी बेटी और आरोपी की मां सिर्फ तीन लोग ही घर में रहते थे।

