शराब दुकान में ओवर रेट में बेचा जा रहा था बियर, विरोध करने पर सेल्समेन ने साथियों ले साथ मिलकर युवक की कर दी पिटाई, मामला दर्ज..

शेयर करें...

बिलासपुर/ मल्हार के शराब दुकान में ओवर रेट का विरोध करने पर सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत युवक ने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मल्हार चौकी क्षेत्र के चौहा निवासी नितेश धिरही किसान हैं। रविवार की सुबह वे खरीदारी के लिए मल्हार आए थे। यहां उन्होंने कपड़ों और सब्जी की खरीदी की। इसके बाद वे गांव लौट रहे थे। इसी बीच वे मल्हार के अंग्रेजी शराब दुकान गए। उन्होंने बियर की एक बॉटल खरीदी। उन्होंने सेल्समैन को 500 स्र्पये दिए। इस पर दुकान के सेल्समैन ने 230 लेकर बाकि के स्र्पये नितेश को वापस कर दिए। नितेश ने ओवर रेट की बात कहते हुए और स्र्पये मांगे। इस पर सेल्समैन ने इसी रेट पर बियर ना देने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

Join WhatsApp Group Click Here

इसका विरोध करते हुए नितेश अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगा। इस पर सेल्समैन ओम प्रकाश बाहर निकल आया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश की पिटाई कर दी। साथ ही मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट के बीच गांव के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर सेल्समैन ने उन्हें भी धमकी दी। मारपीट के बीच नितेश ने अपना मोबाइल वापस मांगा। इस पर सेल्समैन और उसके साथियों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर वापस कर दिया। मारपीट के बाद आहत नितेश ने घटना की शिकायत मल्हार थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Scroll to Top