व्हाट्सअप पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर व्यापारी संघ में आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर पहुचे थाना..

शेयर करें...

जशपुर// कल जिले के बग़ीचा में उस समय हड़कंप मच गया जब बग़ीचा व्यापारी संघ के व्हाट्सएप्प ग्रुप में भगवान राम के ऊपर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया गया, जिसको लेकर बग़ीचा के स्थानीय व्यापारी और युवा वर्ग आक्रोश में आया, पहले तो पोस्ट करने वाले को खूब खरी खोटी सुनाई और आज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बताया जा रहा है कि कल व्यापारियो के इस ग्रुप में किसी व्यापारी के द्वारा रामायण सीरियल के गाने के साथ भगवान राम से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसके बाद हलीम खान नाम के एक युवक ने विडीओ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर डाला। जिसके बाद व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर ही संबंधित युवक हलीम खान की जमकर खबर ली।

हालांकि संबंधित के द्वारा माफी तो मांगा गया, पर पोस्ट को बेहद आपत्तिजनक मानते हुए युवा व्यापारियों के द्वारा आज थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गयी है। वहीं आवेदन में यह बताया गया है कि संबधित व्यक्ति द्वारा धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। अतः तत्काल कार्यवाही की जाए। वहीं बग़ीचा थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले पर उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Scroll to Top