विवेचना ऐसी हो जिससे आरोपी को मिले सजा : एसपी अभिषेक मीना, क्राईम मीटिंग में सूचनातंत्र मजबूत करने के साथ विवेचना का स्तर बेहतर करने के निर्देश…

शेयर करें...

रायगढ़// पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम मी‍टिंग लिया गया। जिसमे पूर्व मीटिंग में दिए गए एजेंडा बिंदुओं पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया। जिसके बाद एक-एक थाना, चौकी प्रभारियों एवं सुपरविजन अधिकारी से थाने में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग की समीक्षा किया गया और मामलों के उचित निराकरण के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही थाने में जप्ती माल विशेषकर गांजा, शराब का जल्द से जल्द निराकरण कर अवगत कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने सारंगढ़ डिवीजन के थाना प्रभारियों को बड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उनके द्वारा मीटिंग से ही सभी विवेचकों को गंभीर मामलों के अनुरूप जुआ-सट्टा, शराब जैसे मामलों में सटिक विवेचना करने के निर्देश दिये जिससे आरोपी को सजा मिलें। उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों को 420 मामलों की डायरी में अनुसंधानकर्ता की विवेचना की जांच एवं त्रुटि रहित चालान शीघ्र न्यायालय पेश कराने के निर्देश दिये हैं।

पूर्व में क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रणाली को दुरुस्त करने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों पर सभी थानों में बीट सिस्टम बनाये जाने तथा उनमें पदस्थ स्टाफ की जानकारी भी लिया गया। जिसमे उनके द्वारा आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक को गांव वार्ड की जिम्मेदारी देने निर्देशित किया गया और जल्द ही स्वयं किसी भी थाने के बीट चेक कर जानकारी लेना बताया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्हीआईपी मूव्हमेंट के पहले थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सावधानी बरतने कहा गया तथा जिले में अवैध शराब, जुआ- सट्टा, कबाड़ के साथ ही अवैध आर्म्स की जानकारी/सूचना पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को उनके क्षेत्र में जन सहयोग एवं थाना/चौकी द्वारा लगाये गये सीसीटीवी की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी की संख्या बढाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गुम नाबालिकों की दस्तयाबी के लिये चलाये गये ऑपरेशन मुस्कान में दस्तयाबी की संख्या पर संतोष जाहिर करते हुए इस ऑपेरशन को इसी प्रकार जारी रखने का निर्देश दिया गया साथ ही गुम नाबालिकों के पतासाजी के लिए आवश्यकता अनुसार ईनाम उद्घोषणा जारी करने का निर्देश भी दिया गया। उनके द्वारा थाने में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायत/समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उचित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराने निर्देश दिया गया।

Scroll to Top