शेयर करें...
भिलाई/ पति से कथित अफेयर को लेकर महिला से विवाद और आत्महत्या मामले में डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दुर्ग एसपी के निर्देश पर डीएसपी अनामिका और उसकी एक साथी पर FIR दर्ज कर लिया गया है.
भिलाई की रहने वाली मृतका सुखविंदर के परिजनों ने आरोप लगाया है, कि शुक्रवार की शाम DSP अनामिका जैन अपनी एक साथी के साथ उनके घर आई, और अपने पति के साथ मृतका सुखविंदर के अवैध संबंध का आरोप लगाकर विवाद किया. डीएसपी पर आरोप है, कि महिला की 17 वर्षीय बेटी को बुलाकर उसके सामने महिला पर आरोप दोहराया, और उसे खरी खोटी सुनाते हुए थप्पड़ भी जड़ा.
पुलिस के मुताबिक डीएसपी के खिलाफ परिजनों ने शिकायत की थी, जिसकी प्रारंभिक जांच के बाद आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है, मामले में अभी जांच चल रही है, आगे जैसे तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
इधर इस मामले में डीएसपी अनामिका जैन ने सफाई देते हुए कहा, कि उन्होंने कोई विवाद नहीं किया, उलटे परिजनों ने उनसे दुर्व्यवहार किया, मैं अपनी बात रखने गई थी.


