शेयर करें...
लोरमी/ मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में अब बदमाशो की खैर नही क्योकि टीआई केसर पराग ने क्षेत्र में आतंक फैलाने वाले अपराधियो के खिलाफ कमर कस ली है. इसी कड़ी में टीआई पराग एन्ड टीम ने लगभग 1 महीने से फरार 4 आरोपियो को घेराबंदी कर दबोचा है.
बता दे कि लोरमी के बघर्रा निवासी शिवप्रसाद चेचाम, द्वारा आरोपियो के खिलाफ घर मे घुस कर मारपीट, गंदी गंदी गालिया देने की शिकायत करते एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज की गई थी. उक्त दिनांक से आरोपी पवन पोर्ते, तेजश्वी गोंड, देवसिंह मरावी व रघुनाथ गोंड फरार हो गए थे. इस दौरान पुलिस फरार आरोपियो की तलाश में जुट गई. साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिर भी सक्रिय कर किया.
वही महीनों मसक्कत के बाद पुलिस को दिनांक 20.08.2020 को मुखबिर से आरोपियो की जानकारी मिली. जिसपर टीआई पराग एन्ड टीम ने घेराबंदी कर चारो आरोपियो को दबोच लिया और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.


