शेयर करें...
बलरामपुर// बलरामपुर से एक ऐसे सनकी आशिक की करतूत सामने आई है, जिसने बेवा से संबंध बनाने के लिए पहले तो उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को नदी में नहलाने के बाद उसके साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल पूरा मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत नवकी का बताया जा रहा है, जहां रहने वाले गुलशन उर्फ पुरसोतम का गांव में ही रहने वाली एक बेवा महिला पर बुरी नजर थी। 1 अक्टूबर को बेवा महिला करमा खेलने रात के वक्त पड़ोस में गयी हुई थी, यहां उसकी मुलाकात गुलशन से हो गयी। करमा खेलने के दौरान महिला और गुलशन ने छक्कर शराब का सेवन किया। महिला के बदहवाश होने पर गुलशन उसे सुबह 4 बजें के लगभग गांव के नदी के किनारे अपने साथ ले गया, यहां उसने बेवा महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, महिला के मना करने के बाद भी आरोपी ने महिला के साथ जबरन रेप किया।
इस दौरान महिला ने खुद के बचाव में झुमाझटकी भी की, लेकिन नशे में धुत्त गुलशन ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उस पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे घटनाक्रम में हद तब हो गयी, जब सनकी शख्स ने नदी किनारे मृत पड़ी महिला की लाश को नहलाने के बाद दोबारा लाश के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। सुबह गांव के लोंगों ने जब महिला की लाश देखी तो उन्होने पुलिस को घटना की जानकारी दी, इस सनसनीखेज घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गयी और वारदात से जुड़े कड़ियो को पिरोकर वारदात के महज 5 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने इस पूरे सनसनीखेज वारदात में आरोपी शख्स के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या और धारा 376 के तहत बलात्कार का अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।


