लापता युवक की हत्या, घर से जसगीत प्रतियोगिता देखने के लिए निकला था, फिर नहीं लौटा, 36 घंटे बाद तालाब में मिली लाश..

शेयर करें...

जांजगीर// जांजगीर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव सोमवार को तालाब में तैरता हुआ मिला है। युवक घर से जसगीत प्रतियोगिता देखने के लिए निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पेंड्री में 6 नवंबर को लक्ष्मी पूजा का आयोजन था। इसमें जसगीत प्रतियोगिता भी रखी गई थी। प्रतियोगिता देखने के लिए स्थानीय निवासी सुनील महंत (24) पुत्र स्व. ननकू दास महंत भी गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने सुनील की रिश्तेदारी और अन्य जगह तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गुमशुदगी दर्ज करा दी।

पुलिस जांच में रविवार को पता चला कि जिस बाइक से सुनील को घूमते हुए देखा गया था वो झरप मोड़ पर तालाब के पास लावारिस हालत में पड़ी हुई है। सुनील का मोबाइल भी बंद आ रहा था। जांच जारी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर तालाब में शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान सुनील के रूप में हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Scroll to Top