लगभग 3 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठे सहित वाहन जप्त, आरोपी फरार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई..

शेयर करें...

बिलासपुर/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के कुशल मार्ग दर्शन में टीम द्वारा लगभग 3 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठा सहित एक महिन्द्रा पिकअप वाहन की जप्ती की गई है। यह कार्रवाई बेलगहना परिक्षेत्र में गत दिवस रात्रि लगभग 3.30 बजे टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान की गई। इस कार्रवाई में वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 10-सी-1453 के साथ 17 नग सागौन लट्ठा को जप्त की गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन की चाबी के साथ फरार हो गए।

Join WhatsApp Group Click Here

आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना विजय साहू, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम तथा पंकज साहू, मूलेश जोशी आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Scroll to Top